शाैच के लिए सरेह गई महिला से छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास
कुमारबाग ओपी क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय महिला के साथ होली की शाम नशे में धुत आधा दर्जन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया है। छेड़छाड़ के बाद उसके कपड़े फाड़ डाले है। किसी प्रकार महिला भाग कर आरोपियों की चंगुल से निकली है। जब पीड़िता के परिजन आरोपियों के घर पूछताछ करने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पीड़िता के घर पर हमला बोल सभी को बुरी तरह पीट का घायल कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल पीड़िता व उसके पति का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है।
पीड़िता का आरोप: जीएमसीएच में भर्ती पीड़िता व उसके पति ने आरोप लगाया है कि होली की देर शाम पीड़िता शौच के लिए अपने घर से बाहर बगीचे की ओर गई थी। बगीचा के समीप गांव के ही आधा दर्जन आरोपी शराब के नशे में उसे देख छेड़खानी करने लगे। पीड़िता जब वापस लौटी तो सभी ने उसे पकड़ लिया। उसके कपड़े फाड़कर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का भी प्रयास किया।