भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, 4 जख्मी
बगहा|बगहा-2 प्रखंड के खिरिया मच्छरगांवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के वरीय चिकित्सक डा. एसपी अग्रवाल ने बताया कि घायलों मे माला देवी, महेंद्र राम, हरिद्वार राम, मनीब राम शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।