पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bairiya News Bdi Did Ground Worship And Foundation Stone For Government Building

सरकारी भवन के लिए बीडीअाे ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैरिया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी वरुण केतन द्वारा बैरिया पंचायत में बनने वाले पंचायत सरकार भवन के लिए पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन की साथ शिलान्यास किया गया। वरुण केतन ने बताया कि बैरिया पंचायत के लिए पंचायत सरकार भवन की स्वीकृति मिल चुकी है। लगभग एक करोड़ 33 लाख की लागत से इस भवन का हाईटेक निर्माण होगा। इस भवन की कार्य एजेंसी पंचायत ही होगी। इसके लिए पंचायत को एक अलग खाता खोलना होगा और उसी खाते मे इसकी राशि आएगी। जिसका निर्माण पंचायत द्वारा कराया जाएगा। सरकार की यह सोच है की पंचायतों द्वारा पंचायत सरकार भवन बेहतर गुणवत्ता के साथ बनवाया जाएगा।

पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि पूजन करते बीडीअाे।
खबरें और भी हैं...