पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Bdo Checks License From Auto Drivers Gives Necessary Guidelines

बीडीओ ने ऑटो चालकों से लाइसेंस की जांच की, जरूरी दिशा निर्देश दिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीडीओ राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने टेंपाे चालक के लाइसेंस की जांच की। इसके बाद उससे आवश्यक पूछताछ भी की। हालांकि टेंपाे में महिलाओं को देखकर बीडीओ ने लाइसेंस नहीं होने के बाद भी चालक को छोड़ दिया। इस दौरान टेंपाे चालक सहम गया। उसने बताया कि परिवार की तबीयत बिगड़ने के कारण डॉक्टर काे दिखाने गया था। बीडीओ ने चालक को निर्देशित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय वाहन का सभी कागजात समेत लाइसेंस अपने साथ जरूर रखें। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वाहन चलाने के दौरान आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें। ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाया जा सके।

मारपीट मामले में दो लोग गिरफ्तार :

नरकटियागंज | पचरौता गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए है। इस संबंध में भंगहा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि रैसूल आजम के आवेदन पर दो आरोपी पन्नालाल महतो और मंगल महतो को नामजद करते हुए छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ऑटो चालक से पूछताछ करते बीडीअाे।
खबरें और भी हैं...