- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News Bdo Investigates The Tap Water And Street Drain Paving Process In Rakhhi Champapur Panchayat Reprimanded The Management Committee
रखही चंपापुर पंचायत में नल-जल व गली-नाली पक्कीकरण योजना की बीडीओ ने की जांच, प्रबंधन समिति को लगाई फटकार
प्रखंड की रखही चंपापुर पंचायत में गुरुवार को बीडीओ राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने नल जल व गली नाली पक्कीकरण योजना के अभिलेखों की विधिवत जांच की। जांच के दौरान उन्होंने पंचायत के वार्ड संख्या 3, 9 व 12 का कैशबुक, योजना पंजी व सभी अभिलेख आदि की बिंदुवार जांच की। इसके बाद बीडीओ ने पंचायत के वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6 के अभिलेखों की भी जांच की। इस दौरान वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सचिव को जमकर फटकार लगाई। तीन दिनों का समय निर्धारित करते हुए उन्होंने अभिलेख संधारण दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। वहीं इस कार्य में पंचायत सचिव व कार्यपालक सहायक को कैंप करते हुए सभी अभिलेख पूर्ण कराने में सहयोग करने का निर्देश दिया। तदुपरांत बीडीओ ने वार्ड संख्या 9 में नल जल योजना का भौतिक अवलोकन किया। उसके बाद बीडीओ पंचायत के वार्ड संख्या 5 में योजनाओं के भौतिक निरीक्षण को निकल गए। जांचोपरांत बीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्व में पंचायत के वार्ड संख्या 3, 9 व 12 के वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति पर अनियमितता के आरोप में एफआईआर दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान वार्ड संख्या 9 में धरातल पर योजना पूर्ण पाया गया है। इसके साथ ही अभिलेख संधारण भी पूरी तरह से नियमानुकूल किया गया है। अन्य वार्डों का अभिलेख अपूर्ण पाया गया है। जिसे संधारित कराने के लिए सभी को सख्त निर्देशित किया गया है। इस मौके पर पंचायत की मुखिया उरप्रमीला देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरूण यादव, कार्यपालक सहायक संजय कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।
पंचायत में पीएम आवास योजना की भी हुई जांच
रखहीं चंपापुर पंचायत में जांच के दौरान बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की भी जांच की। इस दौरान पीएम आवास योजना के लाभुक रवैदा खातून एवं हशमुल खातून ने शिकायत किया कि प्रथम किस्त के भुगतान के बाद अब तक द्वित्तीय किस्त का भुगतान नहीं किया गया है। इस पर बीडीओ ने संबंधित ग्रामीण आवास सहायक से जवाब पूछा तो आवास सहायक ने बताया कि लाभुक का बैंक खाता मीस मैच है। इसलिए राशि नहीं भेजी गई है। इस पर बीडीओ ने आवास सहायक को इसका निदान करते हुए जल्द से जल्द भुगतान कराने का निर्देश दिया।
अभिलेखों की जांच करते बीडीओ।