पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मधुमक्खियों ने किया हमला, मां-बेटी घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बगहा|नगर के बनकटवा मुहल्ले में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर राजलक्ष्मी देवी तथा उनकी चार वर्षीया पुत्री को गंभीर रूप से जख्मी कर डाला। परिजनों व आसपास के लोगों ने फौरन दोनों मां - बेटी को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इनका इलाज कर रहे वरीय चिकित्सक डा. एसपी अग्रवाल ने बताया कि मधुमक्खियों के काटने से मां बेटी को जख्म गंभीर थे। इलाज के बाद दोनों की हालत सुधरी है। आसपास के लोगों ने बताया कि राजलक्ष्मी अपनी अबोध पुत्री के साथ अपने घर के पीछे वाले हिस्से में बैठी थीं। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया।
खबरें और भी हैं...