पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

31 तक बायोमेट्रिक से नहीं बनेगी उपस्थिति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेतिया| कारोना वायरस महामारी को देखते हुए जिले के सभी प्रधान व समाहरणालय स्थित सभी कार्यालय में कर्मियों का बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज नहीं होगी। इसको लेकर जिला स्थापना के वरीय उप समहर्ता ने निर्देश जारी किया है। कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के संभावित खतरों को देखते हुए बायोमेट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज करना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सभी कार्यालय व शाखा में संधारित उपस्थिति पूर्ववत अपनी उपस्थिति नियमित रुप से अंकित किया जायेगा। यह रोक 31 मार्च तक रहेगा।
खबरें और भी हैं...