- Hindi News
- National
- Ramnagar News Bjp Will Win In Vis Elections Due To Solidarity And Dedicated Efforts Of Activists
कार्यकर्ताओं की एकजुटता व समर्पित प्रयास से विस चुनाव में जीतेगी भाजपा
कार्यकर्ताओं की एकजुटता व समर्पित प्रयास की बदौलत विधानसभा चुनाव में भाजपा एकबार फिर परचम लहराएगी। इसके लिए संगठन को चुस्त व जीवंत बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। नगर के मारवाड़ी विवाह भवन में संपन्न बगहा जिला भाजपा की कार्य समिति की पहली बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सिंह ने यह बात कही। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक में राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे, स्थानीय विधायक भागीरथी देवी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्रधर मिश्रा समेत अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। बैठक की अध्यक्षता बगहा जिलाध्यक्ष राम सिंह ने की। संचालन पंकज झुनझुनवाला व दीपक राही ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य मधुकर राय , सतीश वर्मा, निरंजन पंजीयार, अचिंत्य कुमार लल्ला, बगहा नगर उपाध्यक्ष भूपनारायण यादव, चमन सिंह नेपाली, केशव कुमार चौबे, वीरेंद्र तिवारी, भूपेन्द्र नाथ तिवारी, सुरेश गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, दीपू श्रीवास्तव, डा. रेणु देवी, सारिका देवी, वंदना देवी समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।