पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Bolero And Tractor Collision Killed One 5 People Including Driver Injured

बोलेरो व ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत, चालक सहित 5 लोग हुए घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मझौलिया थाना क्षेत्र में हुए अलग -अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भेजा गया है। जबकि मृत व्यक्ति की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक की पहचान अमवा बैरागी टोला सेनुवरिया के 60 वर्षीय देवनंदन महतो के रुप में की गई है। वहीं घायलों में केदार महतो, सुरज कुमार, तेतरी देवी, बिंदू देवी एवं चालक बोलेरो चालक अशोक महतो शामिल है। मुखिया पति ताराचंद्र यादव ने बताया कि घायल व मृतक एक ही परिवार के सदस्य है। सभी मझौलिया थाना के सेनुवरिया से एक बोलेरो पर सवार होकर मझौलिया के महनागनी स्थित मस्तान बाबा के यहां इलाज कराने जा रहे थे। इसी बीच जौकटिया के समीप ट्रैक्टर व बोलेरो में टक्कर हो गई। जिसमें देवनंदन की मौत हो गई। ट्रैक्टर जौकटिया निवासी भोला बैठा की बतायी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

एनएच-727 पर ननिहाल से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मोतिहारी में हुई मौत, मातमी सन्नाटा

मझौलिया थाना के एनएच 727 पर माधोपुर बिजली ग्रीड के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी युवक की मौत मोतिहारी में हो गई है। शुक्रवार की देर शाम लाश पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मझौलिया थाना के राजाभार निवासी वीरलाल सहनी गुरूवार की देर शाम अपने ननिहाल हरसिद्धि थाना के सोनवर्षा गांव से वापस हो रहा था। जैसे ही वह माधोपुर बिजली ग्रीड के समीप पहुंचा किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौद दिया। राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से उसे मोतिहारी इलाज के लिए ले जाया गया। जहां शुक्रवार शाम उसने दम तोड़ दिया। इधर, शुक्रवार शाम जैसे ही वीरलाल की लाश गांव पहुंची परिजन चित्कार उठे। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
खबरें और भी हैं...