पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Broken Window And Floor Of Female Ward In Sub Divisional Hospital Not Repaired In 1 Year

अनुमंडलीय अस्पताल में महिला वार्ड की टूटी खिड़की व फर्श की 1 साल में नहीं हुई मरम्मत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में टूटे हुए महिला वार्ड की खिड़की व फर्श का एक साल में मरम्मत नहीं हुआ है। जिसको लेकर अस्पताल में आनेवाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं रोगी कल्याण समिति की बैठक में दो माह पहले भी प्रस्ताव लिया गया लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। इस संबंध में बताया जाता है कि अनुमंडलीय अस्पताल के महिला वार्ड में पश्चिम एवं पूर्वी दीवार के खिड़की के टूटे हुए शीश काे एक साल में नहीं बदला गया। इसके साथ ही फर्स्ट फ्लोर के विभिन्न कक्षों में लगे कांच टूटा हुआ है। वहीं इमरजेंसी वार्ड में लगे फर्श के टाइल्स लगभग एक साल से ध्वस्त है लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा न तो कांच बदल जा रहा है और न ही फर्श की मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा कई कक्ष का शौचालय कचरा से भरा हुआ है तथा प्रसव वार्ड में दरवाजे पर लगे आरओ मशीन के समीप नाला जाम होने से प्रतिदिन फर्श पर जल जलाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसकी साफ-सफाई में काफी लापरवाही बरती जा रही है। उक्त वस्तुओं पर अस्पताल प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण मरीजों को अधिक परेशानी होती है।

6 फरवरी को रोगी कल्याण समिति की हुई थी बैठक, लेकिन नहीं हुआ कार्य| अनुमंडलीय अस्पताल में 6 फरवरी को अनुमंडलीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक किया गया था। बैठक में प्रस्ताव लिया गया था कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। प्रस्ताव में लाइट, फर्श, शौचालय, खिड़की के टूट कांच आदि की मरम्मत के लिए निर्णय लिया गया था। लेकिन एक माह से अधिक गुजरने के बाद भी अभी तक बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

संबंधित कर्मी को टूटे हुए कांच की मरम्मत के लिए निर्देशित किया गया है तथा फर्श की भी मरम्मत कराई जाएगी। एक सप्ताह में कार्य कर लिया जाएगा।
डाॅ.शिव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज

अस्पताल प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण मरीजों को अधिक परेशानी होती है

इमरजेंसी वार्ड में ध्वस्त फर्श।

महिला वार्ड में खिड़की का टूटा शीशा।
खबरें और भी हैं...