देसी शराब के 30 पाउच के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
नौतन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव से तीस पाउच देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज कृष्णा कुमार राव बताया गया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया की धंधेबाज को होली के दिन शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया है।