पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्यवसायी शिक्षा के लिए किया आह्वान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेतिया|ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय जयपुर के डीन डॉ. शोभालाल नमित ने राज्य की छात्राओं से महिला दिवस पर आह्वान करते हुए कहा कि वे व्यवसायी तथा तकनीकी शिक्षा के लिए आगे आए। यह समय की मांग है। पारंपरिक शिक्षा के दौर में बदलाव का समय है। वे रविवार को दैनिक भास्कर कार्यालय पहुंचे हुए थे। प्रो. नमित ने कहा कि वे बेतिया की भूमि से आते है। इसलिए यहां की मिट्‌टी व राज्य से उनका अधिक लगाव है। यहां की छात्राएं देश विदेश में नाम रौशन करें यह उनकी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश व वर्तमान दौर में व्यवसायी व तकनीकी शिक्षा की मांग है। ऐसे में छात्राओं के लिए ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय सुरक्षित व किफायती संस्थान है। उन्होंने बताया कि आयुष के सभी कोर्स होम्योपैथ, आयुर्वेद, फार्मेसी, फिजियोथैरेपी, डायग्नोसिस, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कानून, बीबीए, एमबीए, फैशन डिजाइनिंग, बीएड, एमएड तथा दूरस्थ शिक्षा के समस्त पाठ्यक्रमों के लिए स्कॉलरशीप की भी सुविधा है।
खबरें और भी हैं...