पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट कर नकद और मोबाइल छीनी, प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वाल्मीकिनगर थानाक्षेत्र के ठाड़ी गांव निवासी जाफरान आलम के साथ कतिपय लोगों ने मारपीट कर सिर फोड़ डाला तथा नकदी, मोबाइल व अन्य सामान भी छीन ले गए। पीड़ित ने वाल्मीकिनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। प्राथमिकी में लवकुश घाट निवासी आनंद कुमार उर्फ गुड्डू साह व साहेब श्रीवास्तव को अभियुक्त नामजद कराया गया है। आरोप के मुताबिक, उक्त आरोपी नशे की हालत में थे तथा गंडक बराज के 6 नंबर फाटक के पास एक ई रिक्शा चालक से उलझ गए। बीच बचाव करने गए जाफरान आलम पर इन लोगों ने लोहे के रड से प्रहार कर दिया। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि दर्ज एफआईआर के आलोक में कार्रवाई शुरू कर दी गई।

अपहृत युवती बरामद : मैनाटांड़ | पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अपहृत युवती को बरामद कर 164 के बयान एवं मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया। अपहृत युवती के पिता ने 5 मार्च को एक एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि गांव ही के कुछ लोगों ने युवती का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान युवती को बरामद कर लिया।

खबरें और भी हैं...