महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच सीडीपीओ ने सेक्टर का किया बंटवारा
बगहा - 1 सीडीपीओ ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को नया सेक्टर आवंटित किया है। प्रभारी सीडीपीओ अरुणा कुमारी ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से सभी 7 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच पंचायतवार सेक्टर का आवंटन किया गया है। शिल्पा सिंह को बांसगांव मंझरिया, हरदी नदवा, रायबारी महुआवा ,सलाह बरियरवा ,उषा कुमारी को सिसवा बसन्तपुर, इंग्लिशिया आरती कुमारी को
चंद्रपुर रतवल ,बीबी बनकटवा पतिलार ,लगुनहा चौतरवा अर्पण कुमारी को चखनी रजवटिया ,महीपुर भतौडा तथा गीता कुमारी को बड़गांव ,परसा बनचहरी ,नड्डा भैरोगंज व रंजना सिंह को बसवारिया ,मझौवा ,चंद्रहा रूपवलिया
,टेसरहिया बथवारिया ,वहीं सावित्री कुमारी को मेहुड़ा ,कोल्हुआ चौतरवा, सिंगाड़ी पिपरिया ,भैसहीपडरखाप पंचायत आवंटित किया गया है।