पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धरना को सफल बनाने को रसोइया संघ ने की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में बिहार राज्य रसोईया संघ की बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षता संघ में शामिल ललीता देवी ने की। संघ की अध्यक्ष गीता देवी ने बताया कि रसोईया को अठारह हजार रूपये मानदेय, दस माह के बदले बारह माह का मानदेय भुगतान, रसोईया को समाज कल्याण व सामाजिक सुरक्षा के दायरा में सम्मिलित करने , रसोईया के सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 65 वर्ष करने तथा सभी रसोईया को विभागीय चयन पत्र देने समेत अन्य मांगों को लेकर मुख्य मंत्री के समक्ष आगामी 24 मार्च को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में संघ के सचिव नंदलाल राय, कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष परमेश्वर राऊत, बृज मोहन प्रसाद, संगठन मंत्री मुमताज आलम, मधु देवी, रूकमीना देवी, सोना देवी, लालपरी देवी, बबीता देवी, श्रीपति देवी, माला देवी, माधुरी देवी, बबिता देवी व अन्य शामिल रहीं।

खबरें और भी हैं...