पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Chief Minister Reaches Nautan Home Of Former Mp Vaidyanath Mahato Consolation To Family

पूर्व सांसद वैद्यनाथ महतो के घर नौतन पहुंचे मुख्यमंत्री, परिजनों को दी सांत्वना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी के साथ पूर्व सांसद स्व. वैद्यनाथ प्रसाद महतो के श्राद्धकार्य में शामिल होने उनके आवास नौतन प्रखंड के बहोरनपुर पहुंचे। सीएम करीब 3.10 मिनट पर बहोरनपुर पहुंचे थे। फिर 3.45 में पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सीएम ने वाल्मीकिनगर के सांसद रहे स्वर्गीय वैद्यनाथ प्रसाद महतो के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया और परिजनों को सांत्वना दी। वाल्मीकिनगर सांसद वैद्यनाथ प्रसाद महतो का निधन 28 फरवरी को दिल्ली एम्स में हो गया था। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

परिजनों के लिए खुले रहेंगे घर के दरवाजे

बहोरनपुर पहुंचे सीएम ने पूर्व सांसद के परिजनों से कहा कि वैद्यनाथ जी से उनका गहरा लगाव था। सीएम ने परिजनों से कहा सांसद के परिजनों के लिए सीएम के घर का दरवाजा हर पल खुला रहेगा।

खबरें और भी हैं...