बच्चों के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
सलहा बरिआरवा गांव में बच्चों की विवाद को लेकर दो पक्षों के बिच हुई संघर्ष में तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए तथा आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में बरिआरवा गांव निवासी सुजित गोड़ की प|ी संगीता देवी ने चौतरवा थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि बच्चों की बिबाद को लेकर गांव के ही पिन्टू गोड़, दिनेश गोड़, रिन्कू गोड़, बिन्दु देवी, पूनम देवी, देवंती देवी समेत आधा दर्जन लोगों ने अचानक मेरे घर में घुस कर गाली गलौज करने लगे। गाली की विरोध करने पर मार पिट पर उतारू हो गए तथा गले से सोने की मंगल सूत्र भी निकाल लिया गया। इस दौरान सुरेश साह, रंजू कुमारी तथा सुजित कुमार जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया।