श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हाेंगे सीएम
नौतन|वाल्मीकिनगर के दिवंगत सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में आज यानि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरु कर दी गई है। सीएम के संभावित यात्रा को लेकर डीएम कुंदन कुमार, एडीएम नंदकिशोर साह सहित अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।