26 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सीओ ने निर्गत किया नोटिस
जल जीवन हरियाली अभियान में बाधक 26 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बगहा-1 अंचल में अतिक्रमण वाद चलेगा। इन सभी अतिक्रमणकारियों को सीओ ने नोटिस निर्गत कर दिया है। सीओ उदयशंकर मिश्रा ने बताया कि गैरमजरूआ व आम गैरमजरूआ जमीन के अतिक्रमण के मामले में अलग - अलग जगह के इन अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया गया है। इन्हें अंचल कार्यालय से प्रपत्र-1 के तहत नोटिस जारी किया गया है। सीओ के मुताबिक, सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था कि वे अपने - अपने हल्का में गैरमजरूआ व आम गैरमजरुआ जमीन का अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करें। राजस्व कर्मियों से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में यह कार्रवाई शुरू की गई है।