25 से होने वाले महायज्ञ को लेेकर कमेटी गठित
मझौलिया| धोकराहा पंचायत के दुधा गांव वार्ड-12 में शिव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को सफल बनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परमानंद सिंह ने किया। जिसमें 25 मार्च से 3 अप्रैल तक 10 दिवसीय महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से एक महायज्ञ कमेटी का गठन किया गया।