- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News Congratulations To The Newly Nominated District In Charge Of Sitamarhi
सीतामढ़ी के नव मनोनीत जिला प्रभारी को दी बधाई
लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा को सीतामढ़ी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसको लेकर लोजपा के पश्चिम चंपारण के जिलाध्यक्ष मंजीत वर्मा ने नव मनोनीत जिला प्रभारी को बधाई दी है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। वहीं जिला प्रभारी के मनोनयन पर प्रदेश के नेता मुनीलाल राम, दलित सेना के जिलाध्यक्ष कृष्णा पासवान, प्रखंड अध्यक्ष हरेराम शर्मा, नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सोनी, शेख रेयाज, प्रदीप गुप्ता, दीपक मिश्रा, प्रतोष शुक्ल, हिमांशु राज, विक्रम ठाकुर, नूतन सहाय, प्रतिमा देवी, राजाराम मांझी आदि दर्जनाधिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।