- Hindi News
- National
- Bettiah News Cooks Association Celebrates International Women39s Day Calls For Peaceful Holi
रसोइया संघ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, शांतिपूर्ण होली मनाने का किया आह्वान
बेतिया | बिहार राज्य महिला समाज एवं विहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के संयुक्त तत्वावधान में विराम भवन में महिला दिवस मनाया गया। देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध यौन शोषण हत्या की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की गई । साथ ही महिलाओं के प्रति लैंगिक आधार पर भेदभाव को अभिशाप बताया गया। मजदूरी के मामले में भी महिलाओं के साथ भेद भाव बरता जाता है। यह बताया गया कि बिहार महिला समाज एवं विहार राज्य विधालय रसोईया संघ इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेगा। आज रसोईया मात्र पन्द्रह सौ रूपया पर काम करने के लिए बाध्य है।