उधार के रुपए मांगने पर किया जानलेवा हमला
उधार का दो लाख रुपये मांगने पर एहतेशामुल पर जानलेवा हमला किया गया। साथ ही गाली देने से मना करने पर उसके गले से सोने का चेन तथा पॉकेट से 5000 नगद निकाल लिया गया। मामले में नगर थाना क्षेत्र के महावत टोली निवासी एहतेशामुल हक ने मुफस्सिल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि कालीबाग ओपी क्षेत्र के तूरहाटोली निवासी श्रीराम प्रसाद के यहां उनके रुपए बकाए थे। आरोपी के द्वारा रुपए देने के लिए उन्हें बाजार समिति परिसर में बुलाया गया। जब उन्होंने रुपए की मांग करते हुए कहा कि उधार का पैसा देने में क्यों दौड़ा रहे हो, तभी आरोपी श्रीराम प्रसाद तथा साजन कुमार उनके गले में गमछा डाल कर फंदा लगा दिए। साथ ही जानलेवा हमला किया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
ऑटोमोबाइल एजेंसी के कर्मी की बाइक चोरी
बेतिया | मिक्षा ऑटोमोबाइल एजेंसी के एक कर्मी की सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी कर ली गई है। मामले में मुफस्सिल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। आवेदन में भूपेश कुमार राम ने कहा है कि वह बाइक लेकर एजेंसी में पहुंचे। जब निकले तो बाइक गायब थी।