पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिलेवरी ब्वाॅय ने 3 लाख का सामान बदला, प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ई मार्केटिंग के माध्यम से एमेजाॅन और प्लीफ्कार्ट से सामान का आर्डर कर डिलेवरी के समय पैकेट का सामान बदलकर कंपनी को वापस लौटाने का मामला प्रकाश में आया। इस कार्य में कुरियर एजेंसी के डिलेवरी व्वाॅय सहित चार पांच लोग शामिल थे। 3 माह के अंदर तीन लाख से ज्यादा मूल्य के सामान बदल दिए गए। मामले में कुरियर एजेंसी ने नगर थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई। उर्वशी रोड स्थित डेलिवरी कुरियर एजेंसी के एक डिलेवरी ब्वाॅय ने आॅनलाइन ऑर्डर किए गए तीन लाख से ज्यादा के सामान की बदली कर दी। सिक्यूरिटी मैनेजर रवि कृष्ण ने बताया कि डिलेवरी ब्वाॅय सुनील कुमार शर्मा पकड़ा गया। जिसके बाद उसे काम से निकाल दिया।

खबरें और भी हैं...