पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagha News Department Team Reached Bagaha To Get Information About Woman Who Came From Italy

इटली से आई महिला की जानकारी लेने बगहा पहुंची विभाग की टीम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटली से अपने मायके पहुंची एक महिला के बारे में जिला स्वास्थ्य विभाग के निदेश पर बगहा एक के चिकित्सक डा.केबीएन सिंह व स्वाथ्य प्रबंधक विकास कुमार ने बगहा बाजार स्थित राजेन्द्र पूरी मुहल्ले में उसके मायके पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। वह महिला वहां नहीं मिली। उसकी माता ने बताया कि व एयरपाेर्ट से सीधे अपने ससुराल रायपुर चली गयी है। वह मायके आयी ही नहीं। इस मामले में डा. महतो ने बताया की सीएस के यहां से निर्देश आया था की प्रकृति नेहा नाम की महिला जिसका मायके बगहा बाजार के राजेन्द्र पूरी मुहल्ले में है वह 2 मार्च को इटली से दिल्ली एअरपोर्ट पर उतरी है। इसके बारे में पता कर सूचना दें।चिकित्सकीय टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुंचने पर यह पाया गया कि वहां उसकी मां मीरा देवी है लेकिन वह महिला अपने मायके नहीं आयी। मीरा देवी ने बताया की उनकी बेटी की शादी छतीसगढ के रायपुर मे हुई है जो किसी काम के सिलसिले से ससुराल से ही इटली गई थी। 2 मार्च को वह इटली से भारत आई है परंतु वह बगहा नहीं आकर दिल्ली एअरपोर्ट से सीधे ससुराल रायपुर चली गई। इसकी रिपोर्ट जिला को भेज दी गई।

महिला के मायके पूछताछ करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
खबरें और भी हैं...