पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

75 की उम्र में भी ओलिंपिक में भाग लेने की हसरत, दौड़ते हैं 35 किमी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इरादा अगर बुलंदी छूने की हो और हौसला बुलंद हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखता। इसी बात को चरितार्थ कर रहे हैं बगहा के गांधी नगर के 75 वर्षीय हरिहर प्रसाद। इस उम्र मे इन्होंने दिल्ली व पंजाब मे आयोजित कई हाफ मैराथन व पूर्ण मैराथन में प्रशस्ति पत्र के साथ पदक भी प्राप्त किया हैं। अब इनकी अंतिम इच्छा ओलंपिक में भाग लेने की है। वे बताते है कि वह इस उम्र में भी प्रतिदिन सुबह 25 एवं शाम में दस किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं।

मैराथन में तय की 20 किलोमीटर की दूरी

हरिहर प्रसाद ने 23 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल मैराथन चैम्पियनशिप 2020 मे 20 किलो मीटर की दूरी को तय कर 372 वे रैंक पर रहते हुए बरौन्च मैडल प्राप्त किया। इसी वर्ष 16 फरवरी को पंजाब में नशा उन्मूलन के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा आयोजित 21 किलो मीटर हाफ मैराथन मे हिस्सा लेते हुए इस दूरी को 2 घंटे 59 मिनट 58 सेकेण्ड में पुरा किया। जहां पंजाब सरकार ने इन्हे मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पहले 2019 में भी दिल्ली व पंजाब में आयोजित कई मैराथन में हरिहर प्रसाद हिस्सा ले चुके हैं। इनकी आखिरी इच्छा ओलंपिक में भाग लेने की है। श्री प्रसाद बताते हैं की वे रोजना सुबह में 25 किलोमीटर व शाम में 10 किलोमीटर दौड़ लगाते हैं।

पंजाब में रहते हैं हरिहर

हरिहर प्रसाद पंजाब के चंडीगढ़ में अपने बड़े पुत्र अमित कुमार के साथ रहते हैं। जो आईएफएस अधिकारी हैं। ये अपने छोटे बेटे मनोज कुमार के पास भी रहते हैं। जो तमिलनाडू में कस्टम पदाधिकारी हैं।

मैडल के साथ हरिहर प्रसाद।
खबरें और भी हैं...