पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Dr Shammi Appealed To The People To Change The Masculine Attitude Towards Women

डॉ. शम्मी ने महिलाओं के प्रति पुरुषवादी नजरिए को बदलने की लोगों से अपील की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सौभाग्य महिला उत्थान समिति की ओर से बदलाव की ओर महिलाएं विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन व स्वागत गान से हुई। मुख्य अतिथि साहित्यकार सह संस्कृतिकर्मी डॉ सुशीला ओझा ने कहा कि स्त्रियां दया,माया व आनंद का अखंड स्रोत हैं। वे रिश्तों की मिठास को बेहतर तरीके से जानती हैं। उन्होंने कहा कि इस चराचर के केंद्र में महिला ही हैं। जो अराधिका शक्ति हैं, प्रकाशिका शक्ति हैं। इनका सम्मान हमेशा होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. शम्मी ने महिलाओं के प्रति पुरुषवादी नजरिए को बदलने की अपील की। कहा कि जब तक महिलाओं के प्रति पुरुषों के नजरिए में बदलाव नहीं होगा महिला सशक्तीकरण की बातें वादों व नारों में ही सिमटी रह जाएंगी। संगोष्ठी को पुष्पा श्रीवास्तव,डॉ रविंद्र कुमार चौधरी,डॉ पूजा, चित्रा,न्यासा आदि ने भी संबोधित किया।

संगोष्ठी में शामिल महिलाएं, संगोष्ठी का उद्घाटन करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...