- Hindi News
- National
- Chanpatia News Eco Friendly Vehicle Is Useful For Environmental Protection
पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयोगी है इको फ्रेंडली वाहन
शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल चनपटिया विधायक प्रकाश राय।
बेतिया | पर्यावरण संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली वाहनों का परिचालन आवश्यक है। उक्त बातें चनपटिया विधायक प्रकाश राय ने कही। गरुवार को बानुछापर में बैट्री चालित इलेक्ट्राॅनिक तीनपहिया वाहन उत्तम के शोरुम श्रेया आटोमोबाईल का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की संरक्षा करना सबकी जिम्मेवारी है। मौके पर उपस्थित निलंको के एरिया मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि निलंको की ओर से बेतिया मे ंयह उत्पाद उतारा गया है। राज्य का यह बीसवां शोरुम है। यह प्रदूषण मुक्त वाहन है। इसके दो पहिया एवं तीन पहिया वाहन अभी बाजार में उपलब्ध है। अतिथियों का स्वागत शोरुम के प्रोपराइटर कुमार राजीव रंजन ने किया। मौके पर वरीय अधिवक्ता हरदेव प्रसाद वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार वर्मा, जदयू नेता नंदकिशोर चौधरी थे।