बोलेरो की चपेट में आने से बुजुर्ग घायल, बेतिया रेफर
नगर थानाक्षेत्र में एनएच-727 पर डुमरिया के पास बोलेरो की चपेट मे आने से डुमरिया गांव के ही 60 वर्षीय सुखदेव मुखिया गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद बोलेरो का चालक बोलेरो लेकर भागने में कामयाब रहा। घायल सुखदेव मुखिया को गंभीर हालत में परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां आरंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर बेतिया भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुखदेव महतो अपने घर के पास एनएच के किनारे खड़े थे। तभी बेतिया के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। लोगों ने बोलेरो को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अनुमंडलीय अस्पताल के वरीय चिकित्सक डा. एसपी अग्रवाल ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज की जरूरत पाकर रेफर कर दिया गया।
दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार घायल : बगहा | नगर थानाक्षेत्र के तुर्की में होली के दिन मंगलवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के चार लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।