पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Narkatiaganj News Elections Will Be Held On April 17 In 4 Packs The Final Publication Of Voter List Will Be On 20

17 अप्रैल को 4 पैक्साें का होगा चुनाव, 20 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर प्रखंड के चार पंचायतों में प्राथमिक साख समिति (पैक्स) का चुनाव 17 अप्रैल को होगा। जिन चार पैक्सों का चुनाव होना है, उनमें केहुनिया रोआरी, हरदीटेढ़ा, भसुरारी और गोखुला पंचायत शामिल है। मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक चलेगा। हालांकि मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना आरंभ कर दी जाएगी। शुकवार को इसकी जानकारी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद ने दी है। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। मतदाता सूची के लिए दावा आपत्ति 17 मार्च तक लिया जाएगा। तदूपरांत 20 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैक्स चुनाव को लेेकर सूचना का प्रकाशन 20 मार्च होगा। नामांकन की प्रक्रिया 4 व 5 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। संवीक्षा की तिथि 7 व 8 अप्रैल को निर्धारित है। नाम वापसी व प्रतीक चिन्ह का आवंटन 10 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे होगा। जबकि मतदान 17 अप्रैल को होगा। गौरतलब हो कि 9 दिसंबर 2019 को प्रखंड के 17 पैक्सों का चुनाव हुआ था। अवधि पूरी नहीं होने के कारण उस दौरान इन चार पैक्सों का चुनाव नहीं कराया गया था। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने 17 अप्रैल 2020 को इन चार पैक्सों के लिए चुनाव की तिथि निर्धारित की है।

खबरें और भी हैं...