150वीं जन्म शताब्दी पर शिद्दत से याद की गईं महारानी जानकी कुंवर
नगर के वार्ड-15 के नया टोला गंज नंबर एक स्थित पाराडाइज इंग्लिश स्कूल में रविवार को बेतिया राज की अंतिम महारानी जानकी कुंवर 150 वी जन्म शताब्दी पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन, प्रधानाचार्य शाहजहां शमीम, निदेशक शमीम अहमद ने दीप प्रज्वलित करते हुए महारानी जानकी कुंवर के जीवन दर्शन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेस्डर डाॅ. एजाज अहमद ने कहा कि 150 वर्ष पूर्व मार्च 1870 में महारानी जानकी कुंवर का जन्म हुआ था।