पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंधी व बारिश से हुए फसल नुकसान का हाे रहा आकलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बगहा - 2 प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों तेज आंधी व बारिश होने से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कई जगह फसल डूब गई तो कई जगह खेत में खड़ी फसल भी प्रभावित हुई है। बारिश से हुई क्षति का आकलन जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कृषि कार्यालय के कृषि समन्वयको व किसान सलाहकारों से कराई जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों को हुए फसल नुकसान का आकलन बिदुआर किया जा रहा है। बीएओ पृथ्वी चन्द्र ने बताया कि आकलन का काम जिला के निर्देश के बाद शुरु कर दिया गया है। फसल की नुकसान का आकलन प्रतिशत के हिसाब से किया जा रहा है। आकलन के दौरान फसल कितना प्रतिशत नुकसान हुआा है इसे देखा जा रहा है। इसके लिए जिसमें लगाए गए गेंहू की फसल का कुल क्षेत्रफल, वर्षा होने के बाद गीरे व नुकसान हुए फसल का औसत क्षेत्र, अनुमानित उपज की दर, फसल नुकसान होने से क्षति का आकलन राशि में कितनी हुई है। जिसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाई जा रही है। रिपोर्ट जिला में भेजा जाऐगा आगे जिला के निर्देश के अनुसार काम किया जाएगा।

बारिश होने से गेहंू की फसल काे हुआ नुकसान

खेतों में गेहू की बालिया आ गई है। उसमें दाने लगना शुरु हुए थे, तभी तेज हवा के साथ बारिश ने किसानो को निराश कर दिया। तेज हवा व बारिश के कारण प्रखंड के कई पंचायत में गेहू की फसल गिर गई है। ऐसी स्थिती में गेंहू की उपज पर भारी प्रभाव पड़ेगा।

किसान नेता छोटे श्रीवस्तव बताया कि 30 से 40 प्रतिशत गन्ना लगा दिया गया है। लेकिन लगातार हो रहे बारिश के कारण अब गन्ने की जर्मीनेशन में भारी कमी आऐगी। खेत को गन्ना लगाने के लिए तैयार किया जा रहा था। लेकिन बरिश के कारण तैयार खेत गन्ना लगाने की स्थिती में नहीं है ।

मिल लगातार दे रहा है किसानों को अल्टीमेटम

किसानों ने बताया कि शुक्रवार की शाम में हुई बारिश से गेंहू तो नुकसान हुआ ही है। लेकिन इस समय सबसे बड़ी समस्या गन्ना के किसानों का है। चीनी मिल अलटीमेटम दे रहा है। किसी प्रकार से खेत से गन्ना निकाला जा रहा है।

गेहूं के खेत में जलजमाव।

अगले साल गन्ना की फसल पर होगा प्रभाव
खबरें और भी हैं...