- Hindi News
- National
- Bettiah News Feedback Will Be Taken From People Regarding Developmental And Welfare Schemes
विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों से लिया जाएगा फीडबैक
गांव- गांव में आमजनों को पंचायत राज विभाग की ओर से संचालित किये जा रहे योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों की जानकारी देने के लिए विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभाओं में उपस्थित विभागीय अधिकारी गांवों के लोगों को पंचायत स्तर पर संचालित हो रहे विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का आकलन करने एवं आकांक्षाओं का आकलन कराने का काम करेंगे।
इसको लेकर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भी जिलाधिकारी कुंदन कुमार को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश जारी किया है। बिहार सरकार का मानना है कि विभिन्न विभागों द्वारा कतिपय योजनांए ग्राम पंचायत के स्तर पर चलाई जाती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में लोगो में सरकार एवं ग्राम पंचायत द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी की कमी है। सरकार ने इस बात को गंभीरता से लिया है। माना है कि सार्थक संवाद के अभाव में आमलोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाती है।
ग्राम सभा संवाद को सरकार मानती है सशक्त
ग्राम सभा को संवाद का सशक्त माध्यम मानते हुए सरकार ने 16 मार्च 2020 से लेकर 30 अप्रैल 2020 तक ग्राम पंचायतो में विशेष ग्रामसभा आयोजित करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने पत्र में जारी निर्देश में कहा है कि ग्रामसभा की बैठक का आयोजन रोस्टर बनाकर की जाय। इसका संचालन गठित बिहार ग्रामसभा के प्रावधानों के अनुरुप तीन दिनों की नोटिस पर किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि इस विशेष ग्रामसभा में ग्राम पंचायतो ंमें चलने वाले सभी कार्यक्रमों योजनाओं से संबंधित जानकारी उपस्थिति पदाधिकारियों द्वारा ग्रामसभा सदस्यों को उपलब्ध करायी जायेगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में किस तरह की समस्यांए उत्पन्न होती है। इसकी जानकारी प्राप्त की जाएगी।