पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झगड़ा छुड़ा रहा युवक तेज हथियार के वार से जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार की देर शाम नगर थाना के बनचहरी मे दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट को सुलझाने गये 30 वर्षिय युवक राजू पांडेय किसी तेज हथियार के वार से जख्मी हो गया। अनुमंडलीय अस्पताल मे प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेतिया रेफर कर दिया गया। युवक के रिश्तेदार पुनीत पांडेय ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी। जिसे राजू सुलझाने गया था। उसी बीच किसी ने तेज हथियार से उसके सिर पर प्रहार कर दिया गया। जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि युवक के सिर पर गम्भीर चोट थी।

खबरें और भी हैं...