आॅर्केस्ट्रा कलाकारों के साथ मारपीट मामले में छह लोगों पर एफआईआर दर्ज
पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मर्जादवा बाजार स्थित तिवारी चौक पर आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों के साथ मारपीट के मामले में छह लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बंगाल के कमल अख्तर के आवेदन पर पुरुषोत्तमपुर थाना के लक्ष्मीपुर गांव के विजय वर्णवाल,
राजेश कुमार, लक्ष्मी बैठा, विकास बैठा, मुन्ना कुमार एवं महुअववा गांव के मुन्ना गिरी के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।