पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओएमआर शीट लेकर भागने के मामले में 3 पर प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेतिया | रामलखन सिंह यादव कॉलेज के इंदौर स्टेडियम में केंद्रीय आयोजित केंद्रीय चयन पर्षद परीक्षा में शामिल 3 परीक्षार्थियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परीक्षार्थियों पर निर्देश के बाद भी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी साथ लेकर भाग जाने का आरोप है।

बताया जाता है कि 8 मार्च को आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी विजय प्रकाश, राहुल कुमार, प्रदीप कुमार यादव परीक्षा के बाद ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी साथ लेकर चले गए। जबकि परीक्षार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि परीक्षा के बाद वह मार्कशीट और क्वेश्चन बुकलेट जमा करके वापस जाएंगे। परीक्षा के बाद चनपटिया के डुमरा निवासी महंत राम के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
खबरें और भी हैं...