दो पक्षों में मारपीट मामले में दोनों तरफ से हुई प्राथमिकी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंशा टोला में दो पक्षों में मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों से अलग अलग प्राथमिकी कराई गई है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। थाना को दिये गये आवेदन में एक पक्ष के कोहड़ा बेलदारी गांव निवासी साजिद आलम ने कहा है कि उसके फुआ का घर मंशा टोला में है। जहां से फोन आया कि उनके फुआ आहिरी शाहिन तथा रीफन शाहिन को उनके भई भतीजा मार रहे है। जब साजिद वहां पहुंचा तो साहिल आलम, साकिब आलम, शाहिद आलम, गुलशन आरा, गुलिस्ता आरा, गुलफीजा आरा, जमीला खातून, सगीर आलम आदि मारपीट कर रहे थे। जब मारपीट करने से साजिद मना किया तो उसपर भी चाकू आदि से जानलेवा हमला किया गया। इधर मामले में दूसरे पक्ष के द्वारा भी एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।