वार्ड सदस्य पर देसी पिस्ताैल से किया फायर
चनपटिया| कुमारबाग ओपी थाना क्षेत्र की कुड़वा मठिया पंचायत के वार्ड सदस्य सुनील गिरि पर देसी पिस्तौल से फायर किया गया। गोली कीच कर जाने से जान बच गई। वार्ड सदस्य सुनील गिरि ने कुमारबाग ओपी में एफआईआर में सुनील ने बताया है कि उनके गांव के ही घनश्याम गिरि, अशोक गिरि, सुनील महतो, जितेंद्र महतो, बिंदा गिरि बुधवार की रात सुनील गिरि के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर घनश्याम गिरि के कहने पर अशोक गिरि ने नलकटी से गोली चला दी। ओपी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।