- Hindi News
- National
- Valmiki Nagar News Foot Print Of Unicorn Found Near Balu Dala Of Harnatand Range In Vtr Increased Vigil
वीटीआर में हरनाटांड़ रेंज के बलुआ ढाला के पास गेंडा का मिला फुट प्रिंट, चौकसी बढ़ी
वाल्मीकिनगर टाईगर रिजर्व के हरनाटांड़ वनक्षेत्र में बलुआ ढाला के पास गेंडा का फुट प्रिंट देखकर वनकर्मियों की चौकसी बढ़ चली है। हरनाटांड़ के वनक्षेत्र पदाधिकारी रमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल के चितवन नेशनल पार्क का गेंडा भटककर इस इलाके में पहुंचा हैं। जड़ार गांव के पास तक गेंडा के विचरण करने से संबंधित फुट प्रिंट मिले हैं। समझा जा रहा है कि जड़ार के पास तक पहुंचकर गेंडा फिर जिस रास्ते आया है, उसी रास्ते वापसी के लिए बढ़ गया है। कस्बाई इलाकों के करीब तक उसके पहुंचने के कारण भी लोगों की सुरक्षा को लेकर वीटीआर ने चौकसी बढ़ा दी है। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि गेंडा की गतिविधियों की निगरानी में वीटीआर की टीम जुटी है। हरनाटांड़ व मदनपुर वनक्षेत्र के अधिकारी व कर्मी संयुक्त रूप से निगरानी में जुटे हैं। बताते चलें कि वीटीआर में गेंडा नहीं हैं। नेपाल के ही चितवन नेशनल पार्क के गेंडा यहां के जंगल में चले आते हैं। कई बार ये गेंडा रिहायशी इलाकों तक भी आ जाते हैं।
जड़ार गांव के पास गेंडा के विचरण करने से संबंधित फुट प्रिंट।