पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिला 6 वर्ष का दिव्यांग नहीं बता पा रहा नाम-पता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के तुरहापट्टी मुहल्ले में कहीं से भटक कर पहुंच आए 6 वर्ष के दिव्यांग बच्चे को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से मानव सेवा संगठन ने चाइल्ड लाईन को सौंपा। तुरहापट्टी मुहल्ले में इस बच्चे के पहुंचने पर आसपास के लोगों ने उससे नाम पता जानने की काफी कोशिश की। गूंगा होने के कारण वह अपना अपना नाम, घर का पता बताने में असमर्थ रहा। अंतत: इस मुहल्ले के मुरारी कुमार व आशीष कुमार ने मानव सेवा संगठन के सचिव सुजल सिंह को इस बाबत जानकारी दी। सुजल सिंह ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सम्पर्क स्थापित किया गया। नरकटियागंज से चाइल्ड लाईन के प्रभारी अरविंद पाण्डेय अपने सहयोगियों की टीम के साथ रामनगर थाना पहुंचे, जहां इस बच्चे को अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के घर व अभिभावकों के बाबत जानकारी एकत्र करने का प्रयास जारी है। फिलहाल उसे चाइल्ड लाईन के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। चाइल्ड लाईन के अरविंद पाण्डेय ने बताया कि बच्चे को पहचान के लिए अगले 24 घंटे तक नरकटियागंज में रखा जाएगा। फिर उसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से बाल गृह भेजा जाएगा। जानकारी नहीं मिलती है तब तक जिम्मेदारी हेल्प लाइन की होगी।

रामनगर में बरामद किशोर के साथ चाइल्ड लाइन व स्थानीय लोग।
खबरें और भी हैं...