पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramnagar News Gas Cylinder And Other Belongings Stolen After Breaking The Lock Of School

स्कूल का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व अन्य सामान की चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामनगर थानाक्षेत्र के बेली हरिजन टोली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान को गायब कर दिया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक जिवेन्द्र बैठा ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एचएम के मुताबिक, बीते 21 फरवरी से शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण विद्यालय में पठन पाठन बाधित हो चला है। बीते 11 फरवरी को बच्चों से जानकारी मिली कि विद्यालय में चोरी हो गई है। जब वे स्कूल पहुंचे तो स्टोर रूम का ताला टूटा पाया। 19 केजी का गैस सिलेंडर, चापाकल का हेड, टेबल, कुर्सी समेत खेलकूद के सामान आदि की चोरी कर ली गई थी। थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...