- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News Girl Kidnapped During Goat Grazing Police Engaged In Investigation
बकरी चराने के दौरान लड़की का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
नगर के एक मुहल्ले में बकरी चराने के दौरान एक लड़की के अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया। हालांकि, लड़की का अपहरण बाइक से किया गया। जिसमें चार युवकों का नाम सामने आ रहा है। इस संबंध में लड़की की मां ने शिकारपुर थाना में शुक्रवार को एक आवेदन दिया है। जिसमें खोड़ी गांव निवासी अविनाश कुमार, आशीष कुमार, रोहन कुमार समेत चार युवकों को आरोपित किया है। आवेदन में महिला ने बताया है कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री बकरी चराने के लिए घर के पास सरेह में गई थी। उसी समय उक्त चारों युवक दो बाइक पर सवार होकर आए।
उसमें से दो युवक उसकी पुत्री का मुंह दबाकर जबरन बाइक पर बैठाया तथा वहां से भागने लगे। हालांकि आसपास के लोगों ने उनका कुछ दूर तक पिछा भी किया। लेकिन तेजी से बाइक से सभी फरार हो गए। लड़की की मां ने पुलिस को यह भी बताया है कि अपहरण करने वाले युवक घर पर भी नहीं है। शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द अपहृत लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।