शौच के लिए गई युवती का अपहरण, एफअाईआर
पुरुषोतमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक युवती का अपहरण शादी की नीयत से कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में युवती के परिजनों ने पुरुषोत्तमपुर थाना को आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना को दिए आवेदन में परिजनों ने कहा है कि देर शाम उनकी पुत्री शौच के लिए सरेह में गई थी। रात में वापस नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई। बाद में पता चला कि गांव के ही राकेश महतो उसे बहला फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर राकेश महतो, लक्ष्मण महतो, सीता देवी, संतोष महतो सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।