जीएम कॉलेज कर्मी की हृदयाघात से मौत
बेतिया| शहर के जीएम काॅलेज के आदेशपाल मोहम्मद मुर्तुजा के निधन पर शनिवार को शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में महाविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके असामयिक मौत पर दुख व्यक्त किया। प्रार्चाय प्रो अताउर्रहमान ने बताया कि मोहम्मद मुर्तुजा काॅलेज में आदेशपाल के पद कार्यरत थे। जिनकी मृत्यु शुक्रवार की रात उनके पैतृक गांव जौकटिया में हृदय गति रुक जाने से हो गई। उन्होंने बताया कि मुर्तुजा काफी विनम्र व कर्मठ इंसान थे। उनका निधन हमसब के लिए अपुर्णीय क्षति है। इस दौरान कॉलेज कर्मियों ने दो मिनट के मौन रख मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रो डाॅ जफर इमाम,प्रो सुमन मिश्र,प्रो डाॅ प्रेमलता, प्रो रूहुल अमीन खां,प्रो सुर्यकांत मिश्र,प्रो सी के गुप्ता,प्रो अमरनाथ प्रसाद,प्रो बृजभूषण प्रसाद,प्रो एकबाल,तौकीर आलम,तंजीर आलम सलामत गद्दी आदि मौजूद थे।