संत जेवियर्स स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
नरकटियागंज| गौनाहा प्रखंड के रमपुरवा स्थित संत जेवियर्स स्कूल के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गय। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया या। वही खटवा टोला के सिलाई केंद्र के किशोरियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत की गई। मौके पर फादर बाबू, सिस्टर शालिनी, राजेश्वर प्रसाद, हंसा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला उपस्थित थी।