- Hindi News
- National
- Narkatiaganj News Health Department Set Up Anti Natal Camp In Sub Divisional Hospital Investigated 139 Women Referred A Female Patient
अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया एंटी नेटल कैंप 139 महिलाओं की जांच की, एक महिला मरीज को किया रेफर
अनुमंडलीय अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सोमवार को गर्भवती महिलाओं का जांच की गई है। जांच को लेकर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की भीड़ लगी हुई थी। इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी
डॉ. इंतेशारुल हक ने बताया कि प्रत्येक माह के नौ तारीख को शिविर लगा कर गर्भवती महिलाओं का एएनसी जांच किया जाता है। शिविर में 139 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है। जांच के दौरान महिलाओं का एचआईवी, बीपी, हिमोग्लोबिन आदि का जांच किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में आए गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे एएनएम द्वारा आवश्यक जानकारी भी दिया गया है। प्रभारी ने बताया कि शिविर में आई महिलाओं को अस्पताल की ओर से दी जाने वाली सभी दवा मुहैया कराया गया है।
बता दें कि इस बार एएनसी कैंप में पांच महिला चिकित्सकों द्वारा जांच किया गया। इस अवसर पर महिला चिकित्सक डाॅ. स्वेता, डॉ. अनुराधा खेमका, डॉ. मंजू जायसवाल, डाॅ. उषा दास, डाॅ. तरनुम बेगम, परिवार नियोजन परामर्शी डाॅ. अभय कुमार झा, संगीता कुमारी, नीलम कुमारी, प्रमोद कुमार चौरसिया, रवि कुमार मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, राजन कुमार, अलीइमाम, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।
एक मरीज में एचआईवी पॉजिटिव मिलने पर किया एआरटी रेफर
अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी शिविर में जांच के दौरान एक गर्भवती मरीज का जांच करने पर एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी आई.हक ने बताया कि एचआईवी वाले मरीजों को वरीय पदाधिकारियों के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मरीज को इलाज के लिए बेतिया एआरटी भेजा गया है।
कैंप में महिलाओं की जांच करते डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी।