सेविका-सहायिका में हुई अनियमितता पर सुनवाई
बगहा | बगहा-एक बाल विकास परियोजना के तहत सेविका सहायिका बहाली प्रक्रिया मंे उजागर हुई अनियमितता को लेकर कार्यालय में पड़े दावा आपत्ति की सुनवाई की दूसरी तिथि जो निर्धारित की गई थी उसके आलोक में सीडीपीओ अरुणा कुमारी ने 9 दावा आपत्ति की सुनवाई पूरी की। 7 मामले सही पाए गए और दो गलत पाए गए। जिला के आदेश पर दावा आपत्ति की सुनवाई की तिथि निर्धारित कर सुनवाई की गई।