पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम के आगमन को ढाई किमी दूर बना था हेलीपैड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वाल्मीकिनगर के सांसद रहे स्वर्गीय वैद्यनाथ प्रसाद महतो के श्राद्धकार्य में शामिल होने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर लैंड के लिए जगदीशपुर थाना के पकड़िया संस्कार भारती स्कूल के समीप हेलीपैड का निर्माण किया गया था।
जहां सीएम का हेलीकाॅप्टर 2.50 के करीब उतरा। वहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ढ़ाई किलोमीटर की दूरी तय कर सीएम
सड़क मार्ग से बहोरनपुर स्थित पूर्व सांसद के पैतृक आवास पर पहुंचे। इसको लेकर पकड़िया से बहोरनपुर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
जिसकी मॉनिटरिंग खुद एसपी निताशा गुड़िया एवं सीएम सेक्यूरिटी के अधिकारी कर रहे थे। मौके पर अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद आलम, पूर्व मंत्री
अवधेश कुशवाहा, वाल्मीकिनगर विधायक रिंकू सिंह, पूर्व मंत्री राजेश सिंह, पूर्व विधायक डा. मनोरमा प्रसाद, रश्मि वर्मा, डीएम कुंंदन कुमार, एसपी निताशा गुड़िया, डीडीसी रविंद्र कुमार, बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह, नगीना पासवान, शिवजी कुशवाहा, अनिल कुमार, सुनील कुमार, शंभू कुशवाहा, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, हृदयानंद सिंह, मधु सिंह, ब्रजेश कुशवाहा सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि, अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...