पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bettiah News Holika Dahan Today Holi Festival Of Colors Will Be Celebrated Tomorrow

होलिका दहन आज, धूमधाम से कल मनाई जाएगी रंगों का त्योहार होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होलिका दहन आज फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाएगा। उसके बाद कल यानि मंगलवार को रंगों का पर्व होली मनाया जायेगा। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई के जीत के रुप में मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन एक पवित्र अग्नि जलाई जाती है। आचार्य शिवेन्द्र पांडेय ने कहा कि धार्मिक मान्यता है कि होलिकाष्टक की समाप्ति होलिका दहन के बाद हो जाता है। इस वर्ष रंगोत्सव होली 10 मार्च मंगलवार को मनाया जायेगा। होली से पूर्व होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा सोमवार को प्रदोष काल (सूर्यास्त) से लेकर निशामुख रात्रि 11.26 बजे तक होगा।

होलिका दहन की राख शरीर व माथे पर लगाएं

होलिका दहन की राख को लोग शरीर एवं माथे पर लगाते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। होलिका दहन इस बात का प्रतीक है कि यदि मजबूत इच्छाशक्ति हो तो बुराई आपको प्रभावित नहीं कर सकती। होली में पुआ-पाकवान खाना चाहिए।

सिंह, मकर व मीन राशि वाले अग्निदर्शन नहीं करें


आचार्य शिवेन्द्र पांडेय ने बताया कि होलिका दहन के अग्नि दर्शन का भी विशेष महत्व होता है सिंह राशि एवं द्विस्वभाव लग्न में होलिका दहन होने से सिंह, मकर, मीन राशि वाले लोगों को अग्नि दर्शन नही करना चाहिए। अन्य राशि के लोगों को करना चाहिए।
खबरें और भी हैं...