मैनाटांड़ में खुला होंडा बाइक का शोरूम
मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में तुलसी होंडा बाइक शोरूम का उद्घाटन जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अमिताभ चौधरी ने फीता काटकर किया। बाइक शोरूम के उद्घाटन के मौके पर राजद के वरीय नेता शिवाजी आर्य ने कहा कि जिस बाइक खरीदने के लिए मैनाटांड़ के लोग जिला मुख्यालय में जाते थे। उन्हें जिला मुख्यालय के दर पर ही मैनाटांड़ में होंडा का बाइक मिलना प्रखंड के लोगों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने तुलसी होंडा बाइक के प्रोपराइटर मनीष गुप्ता उर्फ पप्पू को धन्यवाद देते हुए कहा कि होंडा का शोरूम खोलने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। मौके पर समाजसेवी कृष्णा प्रसाद, ललन प्रसाद ,राजेश यादव, महमजान खान, डॉ शशांक भारद्वाज , सोनू कुमार, गणेश साह, भूषण प्रसाद सहित काफी संख्या में प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।